बाराबंकी। बुधवार को नो चाइल्ड लेबर अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू शमानाज सिद्दीकी मय टीम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शरद, चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक जियालाल ने टीम के साथ जैदपुर में होटलो, ढ़ाबो, दुकानों आदि पर श्रमिक बच्चों की तलाश करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में प्रतिष्ठानों से कुल 04 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया एवं सेवायोजक निरीक्षित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई। अभियान में चाइल्ड लाइन से मनीष सिंह, पंकज राणा, अनिल यादव सहित श्रम विभाग एवं पुलिस टीम शामिल रही। वहीं चाइल्ड लाइन 1098 टीम सदस्य अमित कुमार, जीनत बेबी एवं प्रदीप कुमार ने जहांगीराबाद चैराहे पर होटलों व ढाबा मालिकों से बालश्रम न कराये जाने के प्रति जागरुक किया।
चाइल्ड लाइन ने शिक्षा के लिये किया प्रेरित

बाराबंकी। नो चाइल्ड लेबर अभियान के अंतिम दिन चाइल्ड लाइन जिला उप बनीकोडर द्वारा बनीकोडर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मूसेपुर में बालिकाओं द्वारा आलेखन स्लोगन प्रतियोगिता किया गया और चाइल्ड लाइन टीम लीडर अवधेश कुमार द्वारा लोगों को बताया गया की बाल मजदूरी कराने से बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास में बाधा पहुंचती है और जीवन अंधकारमय हो जाता है। इसलिए बच्चों का अधिकार पढ़ने लिखने का है पढ़ने लिखने से ही जीवन में उजाला लाया जा सकता है। इसलिए कोई भी बच्चा बाल श्रम ना कर पढ़ाई करने के लिए सभी को प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा रैली निकालकर बाल श्रम के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर समाजसेवी विकास, विवके, दीपक, रूबी, पुष्पा, रुचि, अर्चना, पूजा, ज्योति, खुशनुमा, मुस्कान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

