सीएचसी कोठी का सीएमओ ने किया निरीक्षण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी
कोठी बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया जिसमें तमाम कमियां मिलने पर चिकित्सा व अन्य कर्मियों को सुधारने की चेतावनी दी। बुधवार दोपहर के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी बीकेएस चैहान द्वारा निरीक्षण किया गया। जिससे अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया सीएमओ ने अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति पंजिका देखी और सिद्धौर चिकित्साअधीक्षक हरप्रीत सिंह को साथ लेकर पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया और दवाइयों का स्टॉक डिलीवरी रूम चेक किया तथा पुरुष अथवा महिला वार्ड में बेड के ऊपर चादर नहीं बिछी हुई थी तथा अस्पताल के बाहर पडी बेंच आपस में जुड़ी हुई रखी हुई थी जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था जिसको देखकर सीएचसी कर्मियों को फटकार लगाई दवाइयों के बारे में भी मरीजों से पूछताछ की अस्पताल में किसी तरह की कोई लापरवाही न हो इसके लिए पूरे अस्पताल के स्टाप को चेतावनी देकर साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

