सीएम पोर्टल पर ग्राम समाज की तालाब की भूमि 525,542,व ग्राम प्रधानों की घोटालों की शिकायत का फर्जी निस्तारण।

उन्नाव भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के उत्तराखंड उत्तर प्रदेश प्रभारी शादाब अली द्वारा सीएम के शिकायत पोर्टल पर तहसील सफीपुर के अंतर्गत ग्राम समाज की तालाब की भूमि 525 व 542 से लेकर कई ग्राम सभाओं के प्रधानों की भ्रष्टाचार से लेकर अतिक्रमण हटाने की शिकायत की समस्या निस्तारित तो नहीं हुई लेकिन तहसील सफीपुर के अधिकारियों से लेकर फतेहपुर 84 के ब्लॉक के वीडियो मंत्रियों ने शिकायत को फर्जी निस्तारित जरूर कर दिया है उन्होंने मुख्यमंत्री व नगर आयुक्त को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है और समस्या निस्तारित कराने की मांग की है भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के उत्तराखंड उत्तर प्रदेश प्रभारी शादाब अली ने बताया कि उन्होंने 20 फरवरी से लेकर 13 जुलाई को दोबारा मुख्यमत्री के शिकायत पोर्टल पर ग्राम समाज की तालाब की भूमि 525 और 542 से लेकर कई ग्राम सभाओं के प्रधानों के भ्रष्टाचार कराने तथा के ऊपर हुआ आतिक्रमण हटाने की शिकायत की थी। बाद फोन पर सूचना आयी कि आपनी शिकायत की स्तिथि पोर्टल ऐप पर देखें। जब शिकायत की स्तिथि देखी तो उसपर शिकायत को निस्तारित दिखाया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्ष दोनों जगह स्थिति जैसे थी वेसे ही बनी हुई है नालियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। बारिश में पूरे मोहल्ले में पानी भर रहा है। इस बारिश में लोगों को जलभराव की भीषण समस्या से जूझना पड़ा। वही ग्राम समाज की तालाब की भूमि 525 और 542 की लगातार शिकायत करने के बाद जिले स्तर से लेकर तहसील स्तर तक फर्जी निस्तारण दिखा जा रहा है इस तरह फर्जी तरीके से शिकायतों का निस्तारण होगा तो जनता अपनी फरियाद करने कहां जाए। उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।

Don`t copy text!