दान उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों का किया उत्साह वर्धन मुसीबत में फंसे बच्चो के लिये डायल करें 1098: अवधेश
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। शहर के मोहल्ला सरावगी में हो रहे टीकाकरण कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन टीम ने महिलाओं, बच्चों व उपस्थित लोगों को को चाइल्ड लाइन 1098 के प्रति जागरुक किया। बच्चों के साथ आयीं महिलाओं को नियमित रूप से समय पर टीका लगवाने के प्रति जागरुक किया। जिला समन्वयक जियालाल ने जागरुक करते हुए बताया कि 1098 टोल फ्री नंबर है अगर कोई बच्चा मुसीबत में आपकों कहीं दिखे तो उसकी मद्द के लिये 1098 पर काल करें। इस मौके पर चाइल्ड लाइन टीम सदस्य मनीष सिंह, अनिल यादव, प्रदीप कुमार, अमित कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग से ए.एन.एम. नीलम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री माया रस्तोगी, मनोज वर्मा, सहायिका मिथलेश देवी उपस्थित रही। इसीक्रम में जिला उपकेंद्र बनीकोड द्वारा दान उत्सव व स्वास्थ्य पोषण दिवस कार्यक्रम विकास खण्ड बनीकोड की ग्राम पंचायत अंगदपुर में किया गया। जिसमें चाइल्ड लाइन टीम लीडर अवधेश कुमार ने बच्चों को टीकाकरण के महत्व को बताते हुए टीकाकरण कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से कहा जब भी घर से बाहर निकले घर पर जानकारी देकर निकले किसी भी अपरिचित व्यक्त के साथ ना जाए और ना ही किसी प्रकार का उपहार लें। टीम सदस्य अखिलेश कुमार ने बच्चों को 1098 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जब भी किसी बच्चे को जरूरत हो तो वह अपनी मदद ले सकता है उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। वहीं टीम सदस्य अंजलि जायसवाल व बंदना ने बच्चों को गुड टच व बैड टच के विषय पर जागरुक किया। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए दान उत्सव की तरफ से बच्चों को पेन, चॉकलेट, गुब्बारा, कलर देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन राम कैलाश, एएनएम सविता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री उर्मिला सिंह, आशा बहू गुड्डी देवी, विशाल, राधा वर्मा, खुशी, काव्या, बैष्णवी, रिचा आदि तमाम बच्चे और महिलाएं उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

