सतरिख पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स
बाराबंकी थाना सतरिख पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री मनोज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर श्री रामसूरत सोनकर के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 05.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक सतरिख श्री बृजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त देशराज वर्मा पुत्र अवधराम वर्मा निवासी पूरे भग्गन कस्बा व थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को समय करीब 06.00 बजे बक्की बाबा पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 247/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त-
देशराज वर्मा पुत्र अवधराम वर्मा निवासी पूरे भग्गन कस्बा व थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

