बाराबंकी। थाना असन्द्रा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 जुआरियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को जुआ खेल रहे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जुआ खेलने से व्यक्तियों की आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ती जाती है और वह परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी घातक साबित होता है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट श्री पंकज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा श्री दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 04.10.2020 को मुखबिर खास की सूचना पर असन्द्रा के उत्तर पूर्व स्थित बाग में हार जीत की बाजी लगाते समय 02 अभियुक्तगण को समय 23.50 बजे गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के 52 पत्ते, 100/-रूपये मालफड़ व जामातलाशी 200/-रुपये बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 188/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण:-1. मो0 अतीक पुत्र मो0 इस्लाम निवासी असन्द्रा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी। 2. हरिश्चन्द्र पुत्र बुद्धराम निवासी असन्द्रा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

