बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्व चैधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती मंगलवार को गोकुल नगर स्थित आनंद आश्रम पर मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर किसान हितों में किये गए उनके संघर्षों को याद किया। भारतीय किसान यूनियन की नींव रखने वाले और किसानों की सशक्त आवाज कहें जाने वाले भाकियू के संस्थापक चै. महेन्द्र सिंह टिकैत की 85 वीं जयंती कार्यक्रताओं ने आज गोकुल नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर उनके मूर्ति पर माल्यापर्ण कर मनाई। इस दौरान वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर प्रकाश डाला गया और किसान हितों में किए गए उनके संघर्षों को भी याद किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने कहा कि बाबा टिकैत में देश के किसानों की आत्मा बसती थी। उन्होंने देश के किसानों का दर्द समझा और किसानों की आवाज बने। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि बाबा टिकैत किसानों के असली मसीहा थे। उन्होंने किसानों को बोलने का एक मंच दिया जिससे किसान आज अपने अधिकार सम्मान की बात कर सकता है।उनके अंदर सरलता और सादगी थी जिससे वो किसान समाज मे लगातार लोकप्रिय होते गए।इसी कारण उन्हें किसानों का मसीहा कहा गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम हर्ष वर्मा, उत्तम सिंह, अनुपम वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘, राम सेवक रावत, रामानंद, गिरीश चन्द, ओम प्रकाश वर्मा, संजय रस्तोगी, डी के, शकील अहमद, कृष्णपाल बबलू, राम नरेश आदि उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

