बाराबंकी। फतेहपुर की तेजतर्रार उप निरक्षक शिखा सिंह के तेवर से अपराधियों मे हड़कम मचा हुआ है। वहीं छोटे मौटे अपराधी मे खौफ देखने को मिल रहा है। गश्त के दौरान उप निरीक्षक शिखा सिंह व कांस्टेबल सुरेन्द्र श्रीवास्तव ने एक युवक को संग्धित अवस्था में टहल रहा था। शक होने पर उसको रुकने का इशारा किया तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तभी पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया पुलिस की पूछताछ मे उसने अपना नाम सोनेलाल निवासी साढ़ेमऊ बाजार बताया। अभियुक्त सोनेलाल के कब्जे से एक पायल और मोबाइल बरामद किया। उपनिरक्षक शिखा सिंह की जाँच मे पता चला की चोरी की पायल और मोबाइल साढ़ेमऊ बाजार निवासी सीमा देवी पत्नी रोहित की है जो उसके घर से कुछ दिन पहले चुराया गया था। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त सोनेलाल के उप्पर चोरी का मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

