कुएं में मिले दो पशुओ के कटे सिर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर मजरे जकरिया के निकट खेतों में स्थित एक कुंए से मंगलवार की सुबह दो गोवंशीय पशुओं के कटे सिर मिलने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मंगलवार की सुबह मीरापुर निवासी रिटायर्ड होमगार्ड राकेश कुमार वर्मा अपनी धान की फसल को देखने के लिए खेत की ओर गये थे खेत में मौजूद कुँए से आ रही दुर्गन्ध पर जब देखा तो टैंग लगे दो गौवंशीय पशुओ के सर दिखाई दिये जिसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पशु क्रूरता का दृश्य देख लोग पशु वध करने वालों को कोसते रहे। रिटायर्ड होमगार्ड की सूचना पर पहुँची डायल 112 की पीआरवी पुलिस ने स्थानीय थाने को सूचना दी तनाव और सनसनी फैलने की आशंका पाकर थाना प्रभारी श्रवण कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सैनी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। तथा जलालपूर स्थित पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ0 राजेश कुमार ने नमूना लेने के बाद सरो को मिट्टी में बन्द कराया। थाना प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध गोवध निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर घृणित कार्य करने वाले अपराधियों का खुलासा कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

गोवंशीय पशुओ के बरामद सरो की हुई शिनाख्त

कुँए में गोवंशीय पशुओ के मिले सर की जानकारी मिलने पर मौके पर पहूँचे जकरिया निवासी विजय कुमार रावत पुत्र रामसरन ने बताया कि एक अक्टूबर की रात्रि को बाग में बंधी मेरी दो गाये गायब हो गयी थी जिनकी काफी तलाश की परन्तु पता नही चल सका। बरामद सरों में लगे टैग से विजय रावत ने अपनी गायब गायों की पुष्टि की। ग्रामीणों ने खेतों में आसपास की छानबीन की तो जकरिया निवासी सुशील उर्फ कल्लू पुत्र रामेश्वर के खेत में कई काली पन्नियां बरामद हुई जिससे जाहिर होता है कि पशुओ का वध करने के बाद पन्नियों में टुकड़ो को पैक कर मांस को गायब कर दिया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!