बाराबंकी। विकास खण्ड सूरतगंज, रामनगर, सिरौलीगौसपुर, पूरेडलई की आवाम की सबसे बडी परेशानी घाघरा नदी की बाढ से तबाही थी। घाघरा नदी की बाढ के पानी से लाखो किसानो की फसल चैपट हो जाती थी, घर घाघरा में समा जाते थे, जानवरो के सामने चारे की समस्या हो जाती थी इन्सान अपने परिवार सहित मकान की छतो या घर छोड़कर ऊँचे स्थानो पर रहने को मजबूर हो जाते थे। उक्त उद््गार राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया ने आज विकास खण्ड रामनगर, सिरौलीगौसपुर में अपनी सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से लगभग 52 लाख रूपये की लागत से बनी इण्टरलाकिंग तथा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पार्क की चहरदीवारी के उद््घाटन के पश्चात आयोजित आभार सभा में व्यक्त किये। सांसद स्थानीय विकास निधि से कराये गये कार्यो का उद््घाटन क्रम में सर्वप्रथम सांसद पुनिया ने विकास खण्ड रामनगर के ग्राम सीहामऊ में पहँुचकर श्रवण कुमार मिश्रा के घर से मेला वाली बाग तक 16.614 लाख की लागत से बने इण्टरलाकिंग मार्ग तदोपरान्त विकासखण्ड सिरौलीगौसपुर के ग्राम कटका में 14.500 लाख की लागत बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर पार्क से बनी चहरदीवारी तथा ग्राम अमनियापुर में शिवमुरली के घर से राम विलास के घर तक 20.174 लाख से बने इन्टरलाकिंग मार्ग का उद््घाटन किया। उद््घाटन एवं आभार सभा में मुख्यरूप से पार्टी अमरनाथ मिश्रा, नेकचन्द त्रिपाठी, दुर्गेश दीक्षित, केके वाजपेयी, डा. शुऐब, डा. विजय, अकील इदरीशी, बेचन लाल दीक्षित, विजय पाल गौतम, गौरी यादव, श्रीकान्त, पवन यादव आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

