युवक का शव गांव पहुंचा तो स्वजन हुए बेहाल

शादाब अली की रिपोर्ट

आसीवन: थानाक्षेत्र के गांव जारुल्ला नगर के मजरा कटरा निवासी 30 वर्षीय मंदीप पुत्र उमाशंकर की शादी पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव चमियानी निवासी गुड़िया पुत्री राजू से मार्च-2015 को हुई थी। लेकिन दो महीने पहले उसका पति से किसी बात पर झगड़ा हो गया तो पत्नी मायके चली गई। उसे लिवाने मंदीप तीन दिन पहले ससुराल गया था, जहां रविवार को अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। सूचना पर स्वजन आनन-फानन मौके पर पहुंचे तो उस समय वह जीवित था और उसने पिता को पूरी जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सोमवार को उसका शव उसके गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। दिवंगत के पिता उमाशंकर ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बेटे को जहर खिलाकर मार दिया है। कहा कि वे अंतिम संस्कार करने के बाद पुरवा कोतवाली जाकर तहरीर देगें। भाईयों संदीप, शनी, विशाल व तीन बहनों ज्योति, प्रीति व अंशिका के अलावा मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Don`t copy text!