मसौली बाराबंकी। बुधवार की दोपहर तालाब के किनारे शौच के लिए गये एक 25 वर्षीय युवक की तालाब में डूब कर मृत्यु हो गयी। मृतक का पँचनांमा कर दाह संस्कार कर दिया गया है। घटना थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला भुलीगंज का है। वुधवार की सुबह नत्था कश्यप का 25 वर्षीय पुत्र साजन कश्यप जिला मुख्यालय से अपने फ्रेक्चर हाथ का एक्सरे कराने के बाद जब घर वापस जा रहा था तभी गांव के बाहर स्थित तालाब में शौच के लिए गया था पानी लेने के दौरान तालाब में गिर गया हाथ में चोट लगी होने के कारण तालाब से निकल नही पाया जिससे उसकी तालाब में डूब कर मौत हो गई। काफी देर बाद जानकारी होने पर परिजनों ने शव को तालाब से निकाल कर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पँचनांमा कर दाह संस्कार कर दिया है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

