पुलिस ने किया पैदल गश्त, दिलाया सुरक्षा एहसास

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। हॉइवे पर बेहतर यातायात व्यवस्था के साथ साथ अपराध मुक्त वातावरण के चलते बुधवार को प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद शर्मा की अगुवाई में हॉइवे पर स्थित व्यवसायिक मसौली चैराहे पर पैदल गस्त कर लोगो को सुरक्षा का अहसास कराया। चैराहे पर गस्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद शर्मा ने पटरी दुकानदारों से कहा कि आप दुकान का सामान रोड पर न लगाये जिससे आवागमन में कोई दिक्कत न हो। पैदल गस्त के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि आप लोगो की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है परन्तु यदि कोई भी व्यक्ति रात्रि आठ बजे के बाद शराब के नशे में मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की। प्रभारी निरीक्षक ने मेन्था व्यापारियों से कहा कि आप सभी लोग किसी भी सन्दिग्ध को देखकर पुलिस को अवश्य सुचना दे तथा आसपास लोगो पर नजर रखे। श्री शर्मा ने होटल संचालको एव ढाबा संचालको से कहा कि वाहनों को सड़क से हटाकर खड़ा करवाये जिससे किसी भी तरह दुर्घटनाओ से बचा जा सके। गस्त के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह, सुनीता तिवारी, राजेश पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!