हाइटेंशन लाइन के चपेट में आये पिता-पुत्र, भर्ती
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। हाइटेंशन लाइन की चपेट में ट्रैक्टर ट्राली आने से उस पर सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे दोनों को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली भी जल गई। कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बैना टीकरहार निवासी राम औतार पुत्र शियारम 55 वर्ष गुरुवार दोपहर अपने 20 वर्षीय पुत्र बब्बी के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत गए थे। जहां पर पहले से रखी मेंथा टंकी को ट्राली पर लाद कर घर ला रहे थे।गांव के बाहर खेतों के उपर से निकली हाइटेंशन लाइन के लटकते तार ट्राली में लदी मेंथा की टंकी से जा टकराए।तार टकराते ही पूरे ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतर आया। करंट लगते ही ट्रैक्टर में आग लग गई। ट्रैक्टर चला रहे राम औतार कूद कर किस तरह अपनी जान बचाई लेकिन ट्रैक्टर पर बैठा पुत्र बब्बी गंभीर रुप से झुलस गया। जिससे बचाने पिता राम औतार भी झुलस गए। जानकारी पर पहुंचे परिवारजनों ने दोनों को लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बब्बी की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुर्सी विद्युत उपकेंद्र जे ई ऐहत्शाम सुलतान ने बताया कि ट्राली पर मेंथा की टंकी लदी थी। जिससे उसकी उंचाई अधिक हो गई। जिस कारण तार की चपेट में आने से हादसा हुआ है।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

