बाराबंकी। हाई कोर्ट के निर्देश पर खेतों में पराली न जलाने को लेकर लगातार अपील की जा रही है और प्रशासन को भी निर्देश दिए गए है कि कोई भी किसान पराली न जलाये, बाराबंकी में पराली जलाने को लेकर इस वर्ष पहला मामला सामने आया है। जहाँ सफदरगंज थाना क्षेेत्र के ग्राम पंचायत बघौरा के कटरा गाँव के ही एक किसान को खेत मे पराली जलाना महँगा पड़ गया। किसान ने खेत मे पराली जलाने के बाद खेत की जुताई भी कर दिया लेकिन सेटलाइट द्वारा उसके खेत का फोटो लेकर उसके ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन(भानु) के प्रदेश प्रभारी आशू चैधरी ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए आशू चैधरी ने बताया किसान ने पराली जलाया तो उसके ऊपर मुकदमा कर दिया जाता है और जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। वहाँ सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गयी उस पर प्रशासन की निगाह क्यो नही पड़ रही।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

