बाराबंकी। अब सरकारी योजना या स्कालरशिप में बाधक नहीं नहीं बनेगा आधार, संसोधन के लिये बैंक, पोस्ट ऑफिस और बीआरसी केन्द्रों पर लगने वाली लम्बी कतरों से लोगो को मिलेगी मुक्ति अब जिले के सीएससी केन्द्रों से आधार संसोधन का कार्य शुरू हो चुका है पहले इन केन्द्रों से केवल केवल वही आधार संसोधित होते थे जिन में मोबाइल नंबर दर्ज होते थे लेकिन अब नया सॉफ्टवेर आने से बिना मोबाइल वाले आधार का संसोधन भी शुरू हो चुका है पूर्ब में बने अधिकतर आधार में मोबाइल नंबर न दर्ज होने से ये लोगो की परेशानी का कारन बना हुवा था सीएससी के बैंकिंग केन्द्रों से ये सुविधा शुरू की जा चुकी है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के तहत काम करने वाले सीएससी के बैंकिंग वाले केन्द्रों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार अपडेशन के लिए को इसकी इजाजत दी है। इसके लिए सीएससी संचालकों को ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। हालांकि यह कार्य बैंकों व पोस्ट ऑफिसों को सौंप दिया गया था। वहां भी लगने वाली लंबी लाइनें और महीनों आगे की मिलने वाली तारीख ने लोगों की समस्याओं को और बढ़ा दिया। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए कॉमन सर्विस सेंटरों को आधार कार्ड अपडेट करने का कार्य सौंपा गया है। इससे लोगों को काफी लाभ होगा। आधार में सुधार के लिए लोगों को इधर उधर अब भटकना नहीं पड़ेगा। इन सभी केन्द्रों पर आधार संसोधन का केवल 50 रूपये निर्धारित है इसके अतरिक्त कोई अन्य चार्ज नहीं देय होगा इन केन्द्रों पर आधार संसोधन के लिये किसी भी प्रकार की बुकिंग की जरुरत नहीं होगी कोई भी व्यक्ति सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक कभी भी जा कर इन केंद्र से अपना कार्य करा सकता है अभी जिले के बाराबंकी नगर, रामनगर, सुबेहा, भानमऊ, जैदपुर, त्रिलोकपुर, सैद्नापुर, देवीगंज, हरिलापुरवा चैराहा, भागौली, सैद्नापुर, देवा सतरिख, सहावपुर, असंद्रा बाजार में ये सुविधा शुरू हो चुकी है जल्द ही जनपद के अन्य बैंकिंग केन्द्रों से ये सुविधा शुरू होगी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

