कंपाइंड मशीन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
कोठी बाराबंकी। डेरी पर दूध देने जा रही एक अधेड़ महिला की कंपाइंड मशीन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मशीन व चालक को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना बुधवार को सुबह थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोठी कस्बे की है जहां कस्बे की ही रहने वाली रामप्यारी 62 पत्नी दुखी डेरी पर दूध देने घर से जा रहे थी कि तभी कस्बे की अचकामऊ जाने वाले मार्ग से होकर धान काटने जा रही कपाइंड मशीन की पीछे की पहिए की चपेट में आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोठी पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक व मशीन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

