त्रिलोकपुर बाराबंकी। थाना जहाँगीराबाद के हजरतपुर दरहरा निवासी तीन बच्चों की मां का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। विवाहिता के बड़े भाई राजेश रावत विवासी डेहवा तहाना जैदपुर के मुताबिक जरीब 15 साल पूर्व उसने अपनी बहन गुड़िया की शादी थाना जहँगीरबाद के हजरतपुर निवासी दीपू के साथ कि थी। इस दौरान पति पत्नी के बीच कोई विवाद सामने नही आया। मृतिका के 3 बच्चे है 12 वर्षीय बेटी और दो बेटे है। बताया कि रविवार को सुबह बताया गया की गुड़िया ने घर के बाहरी हिस्से में बनी एक दीवाल के बिम से लटककर फांसी लगा ली है। पति दीपू के मुताबिक देर रात उसकी पत्नी का शव साड़ी के पल्लू से लटकता देखा गया। मायके पक्ष बताया कि जमीन का विवाद परिवार में चल रहा था एक दिन पूर्व भी कुछ कहा सुनी हुई थी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

