अवैध वसूली प्रकरण में जांच के निर्देश

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। आधार कार्ड के संशोधन कार्य में अवैध वसूली एवं अभद्रता पर पीड़ित की शिकायत पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने जिला अधिकारी को जांच के दिये निर्देश। जिसको लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विकास खण्ड मसौली के बड़ागांव स्थित ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर चल रहे आधार कार्ड संशोधन कार्य में 6 अक्टूबर को गांव के ही अजय कुमार अपने बच्चों को लेकर आधार कार्ड के संशोधन कार्य के लिए आये थे। जिसमें आधार कार्ड काउंटर पर नेहा गुप्ता और रमाकान्त द्वारा अवैध वसूली को लेकर 150 रुपए की मांग का आरोप लगाते हुए अभद्रता किये जाने की शिकायत अजय वर्मा ने मुख्यमंत्री से की थी।जिस पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुरेंद्र सिंह ने जिला अधिकारी को जांच के आदेश दिया है। जिसको लेकर संसाधन केन्द्र बड़ागांव हड़कंप मचा हुआ है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!