सरकार की गलत नीतियों से किसान परेशान है: रामगोपाल

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

मसौली बाराबंकी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में न तो बेटियों को बेहतर शिक्षा मिल रही हैं और न ही बेटियां सुरक्षित है। खुले आम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है तथा कानून व्यवस्था पर कोई अंकुश नहीं है। उक्त बातें सोमवार को मसौली चैराहा स्थित सपा नेता अशोक यादव के श्याम ट्रेडर्स का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कही उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से किसान परेशान है धान का वाजिब दाम नही मिल पा रहा है महंगाई चरम पर है। राम राज्य का सपना दिखा कर सत्ता हासिल करने वाले भाजपा के लोगो ने रावण राज्य स्थापित कर दिया जिसके निजात के लिए उत्तर प्रदेश की जनता वर्ष 2022 का इंतजार कर रही हैं तथा सपा की ओर लोगो का रुझान बढ़ा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य इं कृष्ण कुमार रावत, जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, राममूर्ति यादव प्रधान, रामसिंह प्रधान, राधेश्याम प्रधान, डा.शत्रोहन, रमाकांत मसौली,जैसीराम यादव, विकास यादव, राहुल रावत, राहुल यादव, रोहित यादव, अभिषेक रावत आदि लोग मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!