माइक्रो लोक अदालत में हुआ 226 लघु आपराधिक मामलांे का निस्तारण

बहराइच 19 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार रविवार को जनपद न्यायालय बहराइच में आयोजित माइक्रो लोक अदालत के माध्यम से 226 लघु आपराधिक मामलो का निस्तारण किया गया।

यह जानकारी देते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी (लोक अदालत) अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि रविवार को आयोजित माइक्रो लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौता व जुर्म स्वीकृति के आधार पर 226 लघु आपराधिक मामलो का निस्तारण कराया गया जिसके सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 34,150=00 (रू. चैतीस हज़ार एक सौ पचास) रही। उन्होंने यह भी बताया कि वैवाहिक एवं मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामलों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय में 01 नवम्बर 2020 को ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी वादकारी जनता से ई-लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाये जाने की अपील की है।
सिविल जज (प्र.ख.)/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच जगन्नाथ ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु जारी किये गये दिशा-निर्देशों के पूर्णतया पालन के साथ 18 अक्टूबर 2020 को सम्पन्न हुए माइक्रो लोक अदालत को सफल बनाने में सभी पीठासीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Don`t copy text!