टायर फटने से डिवाइडर से टकराई बोलेरो,6 घायल लखनऊ रेफर

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)थाना पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग मिया का पुरवा चौराहे पर मंगलवार की सुबह ओवर ब्रिज पर टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।जिससे बोलेरो में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे हाईवे चौकी पुलिस ने अपनी गाड़ी से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मवई में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार रूदौली सर्किल क्षेत्र अंतर्गत पटरंगा थाना क्षेत्र के मियां का पुरवा ओवरब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 28 पर मंगलवार की सुबह बोलेरो वाहन संख्या बीआर 22 पीए 4584 का टायर फटने से अनियंत्रित होकर दिवाइडर से टकरा गई जिसमे छः लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी हाइवे चौकी प्रभारी को दी गई जानकारी प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव,कांस्टेबल आकाश कुमार,हरिकिशन ने मौके पर पहुँच सभी घायलों दुर्गावती पत्नी दिनेश गुप्ता,अभय गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता,दिव्यांश गुप्त पुत्र दिनेश गुप्ता,प्रिया कुमारी पुत्री दिनेश गुप्ता व दिनेश कुमार के साथ चालक को अपनी गाड़ी से उपचार के लिए सीएचसी मवई ले गए।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया।हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग बिहार से लखनऊ जा रहे थे।

Don`t copy text!