बलरामपुर चीनी मिल रौजागांव यूनिट ने ब्रह्द कृषक गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को किया सम्मानित

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र की बलरामपुर ग्रुप चीनी मिल में बृहद कृषक गोष्ठी एवं पेड़ी गन्ने में सर्वाधिक उत्पादकता से संबंधित प्रतियोगिता वर्ष 2019-20 में पेड़ी गन्ने से सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को सम्मानित एवं पुरस्कृत करने हेतु रौजागांव चीनी मिल के प्रांगण में कृषक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कृषक गोष्ठी के मुख्य अतिथि हरपाल सिंह,उपगन्ना आयुक्त परिक्षेत्र फैजाबाद के साथ अखिलेश प्रताप सिंह जिला गन्ना अधिकारी फैजाबाद रहे।

समारोह का शुभारंभ मिल के इकाई प्रमुख निष्काम गुप्ता द्वारा किया गया।उक्त आयोजन में पेड़ी गन्ने में सर्वोच्च उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषक राम ललन निवासी ग्राम ऐहारा को रुपया 21000/- की धनराशि का चेक,प्रशस्ति पत्र,प्रतीक चिन्ह व शाल देकर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इसी क्रम में द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले कृषक क्रमशः रामचन्दर निवासी ग्राम मन्नु लालपुर को ₹18000/-,उदयभान सिंह निवासी ग्राम मरौचा को ₹15000/-,प्रभा देवी निवासी ग्राम सराय दुनौली को ₹12500/-,चुन्नीलाल निवासी ग्राम खैमकरिया को ₹11000/- का चेक व प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त 10 कृषकों मोहम्मद नदीम निवासी ग्राम भेलसर,राम सिंह वर्मा निवासी ग्राम दुल्हदेपुर,संगम लाल निवासी ग्राम मीसा,माता प्रसाद निवासी ग्राम पचलो,बालेन्दु निवासी ग्राम तालगांव,उमाशंकर द्विवेदी निवासी ग्राम महुलारा,मिश्री लाल निवासी ग्राम हयातनगर,जगप्रसाद निवासी ग्राम गौहान्ना,प्रमोद कुमार निवासी ग्राम करौनी एवं केशवती निवासी ग्राम कोलवा को ₹5100/- का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।पुरस्कार विजेता कृषकों से संबंधित क्षेत्र के गन्ना अधिकारी व केन फील्ड सहायकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरण श्री हरपाल सिंह उपगन्ना आयुक्त परिक्षेत्र फैजाबाद,चीनी मिल के सीओइसी प्रमुख राजीव कुमार,इकाई प्रमुख निष्काम गुप्ता,महाप्रबंधक(गन्ना)इकबाल सिंह,सहायक महाप्रबंधक(वित्त)राजीव कुमार श्रीवास्तव उप महाप्रबंधक(कार्मिक),जितेंद्र कुमार सिंह सहायक महाप्रबंधक(गन्ना),एके सिंह बघेल एवं मुख्य गन्ना प्रबंधक हरदयाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। गोष्ठी में इसके अतिरिक्त क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।महाप्रबंधक(गन्ना)इकबाल सिंह द्वारा कृषको को शरद कालीन गन्ना बुवाई एवं अंत: फसलों के बारे में बताया गया साथ ही सहायक महाप्रबंधक गन्ना एके सिंह बघेल ने ताजा एवं स्वच्छ गन्ना सप्लाई हेतु बताया एवं मुख्य गन्ना प्रबंधक हरदयाल सिंह द्वारा पेडी प्रबंधन की बारे में कृषकों को बताया गया।रेट राट एवं जल प्लावित क्षेत्रों में बुवाई की जाने वाली गन्ना प्रजातियों के बारे में सीओइसी प्रमुख श्री राजीव कुमार द्वारा बताया एवं मशीनीकरण और 4 फुट की दूरी पर गन्ना बुवाई के बारे में भी बताया गया।इस अवसर पर उपस्थित गनौली समिति के अध्यक्ष महाराज बक्श सिंह एवं परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्लिम एवं सम्मानित कृषक बृजपाल सिंह,अली सज्जाद,रमेश गुप्ता आदि कृषकगण उपस्थित रहे।गोष्ठी में विकास सिंह वरिष्ठ उपगन्ना प्रबंधक,राकेश सक्सेना,अनिल कुमार शुक्ला,उपेंद्र कुमार पाठक,अजीत कुमार राय,सौरभ कुमार सिंह,अमित कुमार आदि अधिकारियों एवं क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।गोष्ठी का समापन इकाई प्रमुख निष्काम गुत्ता द्वारा किया गया।

Don`t copy text!