मिशन शक्ति के तहत जनपद में वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी
शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
एटा। शासन के निर्देश के अनुपालन में “मिशन शक्ति“ के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डा0 कंचन सरन अपर आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र आदि के नेतृत्व में समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा ग्राम स्तर, ब्लाॅक स्तर, सामुदायिक केन्द्र, ग्रांम पंचायत, विद्यालय, तहसील, आदि अन्य स्थानों पर नारी शक्ति मिशन योजनान्तार्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए।
मिशन शक्ति के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भू्रण हत्या रोकने हेतु पी0सी0पी0एन0डी0टी0 कानून के अंतर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से जुडे कानूनी प्रावधान, कन्या भू्रण हत्या के प्रतिरोध के लिए सुझाव, कन्या भ्रुण हत्या की घटनाएं रोकने के उपाय, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का क्रियान्वयन, सहायता, पुनर्वास तथा हिंसा करने हेतु दण्ड का प्रावधान, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, नारी सुरक्षा, स्वावलम्बन, सम्मान, बच्चों की सुरक्षा का संदेश मिशन शक्ति के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया। इसके अलावा एल0ई0डी वैन, ओडियों, विडियों, होर्डिंग, पोस्टर आदि द्वारा बस स्टेशन धार्मिक स्थल आदि अन्य सार्वजनिक स्थल पर भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है।
इस दौरान मौजूद नारी शक्ति को जानकारी दी गई कि शासन के निर्देशानुसार शारदीय नवरात्रि के दौरान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन हेतु 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नारी सुरक्षा संरक्षण, सशक्तिकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने और भयमुक्त वातावरण तैयार करने के लिए आगामी 180 दिन तक इस मुहिम को लगातार जारी रखा जाए।

