एटा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सूचित किया है कि सरकार द्वारा बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद में विशेष, सामाजिक क्षेत्र. में 100 रोल माॅडल के रूप में महिलाओं को 25 अक्टूबर को सम्मानित किए जाने हेतु चयन किया जाना है, जिसके लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय के मोबाइल नम्बर 8938083704 अथवा कार्यालय से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड की काॅपी अवश्य जमा करें।
Related Posts

