भेलसर(अयोध्या)तहसील रूदौली के दो अधिवताओं के मरणोपरांत उनके परिजनों को बार एसोसिएशन रूदौली ने आर्थिक सहायता प्रदान की है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण यादव ने बताया कि कृपा शंकर यादव एडवोकेट व राम सागर एडवोकेट के संबंध में आम सभा में सभी अधिवक्ता गण में पास की गई मरणोपरांत देय धनराशि 120000।-(एक लाख बीस हज़ार रुपये)प्रत्येक को उनके परिजनों को दे दिया गया है।अध्यक्ष कुलभूषण यादव,महामंत्री कृष्ण मगन सिंह,कोषाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव ने बार एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के साथ मृतक अधिवताओं के घर जाकर उनके परिजनों को उपरोक्त धनराशि सौंपी।
Related Posts

