दो बाइकों की टक्कर में एक घायल,जिला अस्पताल रेफर

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रूदौली सर्किल अंतर्गत पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया।घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को सीएचसी मवई पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बाकरपुर गांव के पास बुधवार की रात को दो बाईकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार सतीश कुमार यादव पुत्र रामराज यादव 28 वर्ष निवासी ग्राम नवाजपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिसकी सूचना राहगीरों ने डायल 112 को दी।सूचना मिलते ही पीआरवी 0924 के अनुज कुमार यादव ने तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर बिना देर किये घायल सतीश कुमार यादव को सीएचसी मवई में भर्ती कराया।घायल की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।

Don`t copy text!