तालाब में डूबने से युवक की मौत

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बहरास गांव निवासी सुन्दर लाल का 18 वर्षीय पुत्र श्रीचंद गांव के ही एक बंधवा तालाब में मछली पकड़ने गया था जिसका अचानक तालाब में पैर फिसल जाने के कारण श्रीचंद गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई।इस घटना से कोहराम मच गया।घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी मौके पर पहुंचे एसआई संजय यादव ने शव को तालाब से बाहर निकालवाया।इस सम्बन्ध में एसआई संजय यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।मृतक के परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है अगर तहरीर मिलती तो उस पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Don`t copy text!