मिशन शक्ति अभियान के तहत चाइल्ड ने किया जागरुक प्राथमिक विद्यालय दरामनगर हुआ कार्यक्रम

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को चाइल्ड लाइन टीम ने विकास खण्ड बंकी के प्राथमिक विद्यालय दरामनगर में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका संगीता ने किया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन सदस्य पंकज राणा ने बच्चों को बाल विवाह के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि कम आयु की महिला व पुरुष के विवाह को बाल विवाह कहते हैं। बाल विवाह कानून अपराध की श्रेणी में आता है। इसे कारित करने पर दण्ड का प्राविधान है। यदि किसी व्यक्ति को बाल विवाह की जानकारी होती है। तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181 व नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कर सकता है और प्रशासन बाल विवाह को तत्काल रोकते हुए दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाती हैै। वहीं चाइल्ड लाइन सदस्य मनीष सिंह ने जागरुक करते हुए कहा कि चाइल्ड लाइन 1098 आपातकालीन फोन सेवा है। मुसीबत में फंसे बच्चों की मद्द के लिये चाइल्ड लाइन 1098 को सूचना दें। वहीं अनिल यादव ने टोल फ्री नम्बरों 101, 102,108, 112, 181, 1090, 1098, की जारी संवाओं के प्रति जागरूक किया तथा चुप्पी तोड़ों खुलकर बोलो विषय पर भी प्रेरित किया।

हेल्प डेस्क का शुभारम्भ

कोतवाली नगर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया जिसमें जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह, सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, सीओ सीमा यादव, अंडर सीओ सिटी शाहिदा नसरीन के अलावा चाइल्ड लाइन काउंसलर अमृता शर्मा मौजूद रही। वहीं थाना सफदरगंज में महिला हेल्प डेस्क के उद्घाटन अवसर पर बच्चो की सुरक्षा की जानकारी दी गई। जिसमें चाइल्ड लाइन डायरेक्टर रत्नेश कुमार व कोआर्डिनेटर जियालाल व जीनत बेबी मौजूद रहे।

मीना मंच के तहत हुआ कार्यक्रम

बाराबंकी। बीती 17 से 25 अक्टूबर तक मीना मंच कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन प्राथमिक विद्यालय दरामनगर वि.ख.बंकी मंे अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रधानाध्यापिका संगीता ने लैंगिग समानता के प्रति उपस्थिति बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया। इस मौके पर शिक्षिका नमृता जायसवाल, संजू सिंह, रूकईय्या फातिमा, आंगनबाड़ी लक्ष्मीदेवी, गजराज सिंह, रामराज, धर्मादेवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

महिला हेल्प डेस्क से त्वरित न्याय मिलेगा: क्षेत्राधिकारी

मसौली बाराबंकी। थाना मसौली में पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दुबे एवं वीणा सुधाकर महाविद्यालय की प्रधानाचार्या रूचि सिंह ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उदघाट्न किया। क्षेत्रधिकारी दिनेश कुमार दुबे ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क में समाज व परिवार द्वारा प्रताड़ित महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। जिसमे अब महिलाएं ससम्मान जाकर अपनी शिकायत कर सकती हैं। जिन्हें तत्वरित न्याय मिल सके। वहीं चाइल्ड लाइन निर्देशक रत्नेश कुमार ने चाइल्ड लाइन 1098 की जारी सेवाओं के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य रुचि सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव, रफी मेमोरियल गल्र्स, कॉलेज की प्रधानाचार्य सबा जहीर, शिक्षिका राधिका सिंह, विजय लक्ष्मी, उमा सिंह, नई पहल की जिला समन्वयक सबा फातिमा, गरिमा, राममिलन वर्मा सहित गल्र्स कॉलेज की छात्राएं एव पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!