मसौली बाराबंकी। शुक्रवार की भोर बाराबंकी-बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बिन्दौरा चैराहे पर शौच के लिए जा रहे एक 32 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम बिन्दौरा निवासी 32 वर्षीय आशाराम उर्फ कल्लू पुत्र रामसरन शुक्रवार की भोर शौच के लिए हॉइवे पार कर रहा था तभी रामनगर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया परिजनों को जब जानकारी मिली तो इलाज के लिए सीएचसी बड़ागाँव लेकर आये जहाँ चिक्तिसको ने मृत घोषित कर दिया। मसौली पुलिस ने शव का पँचनांमा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

