किसानो ने की शाइन सिटी के सहयोगियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन शाइन सिटी प्लाट कनवर्जन तथा जमीने उपलब्ध कराने वालो पर दर्ज हो मुकदमा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। शाइन सिटी के खिलाफ किसानो का गुस्सा थमने का नाम नही ले रहा है। शाइन सिटी कम्पनी फर्जी तरीके से गरीब किसानो की जमीन को ओने-पौने दामों में लेकर किसानो का शोषण कर रही। ऐसा नही है की इसी कम्पनी के खिलाफ फर्जीवाड़ा के मामलों मे मुकदमा दर्ज है लेकिन राजधानी की पुलिस कम्पनी के मालिकों पर मेहरबान है। वहीं जनपद के रहने वाले किसान नेता धर्मेंद्र यादव उर्फ बब्लू समेत सैकड़ो किसान नेताओं ने शाइन सिटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है बब्लू यादव का कहना है कि बाराबंकी समेत सैडको जनपदों में फर्जी कंपनी चला कर किसानों व फौजियों को करोड़ो का चूना लगाया है। शाइन सिटी पर 10 लाख फौजियों व किसानो से तकरीबन 70 हजार करोड रुपये लेकर भाग जाने का आरोप है अकेले गोमतीनगर थाने में 200 मुकदमें समेत पूरे प्रदेश भर मे तकरीबन 3 हजार मुकदमें दर्ज है। इसके बावजूद शाइन सिटी का काम चल रहा है, इन दिनों शाइन सिटी के लैंड प्रोवाइडर कंम्पनियों द्वारा शाइन सिटी का काम किया जा रहा है अभी भी रजिस्ट्रियो के बहानो लोगो को वेवकूफ बनाया जा रहा है हाल ही में रत्नगर्भा इन्फ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंम्पनी बनाई गयी है। यह कंम्पनी साइन सिटी के पूर्व लैंड प्रवाइडर चमन लाल दिवाकर तथा धर्मेन्द्र पटेल नाम के लोगो ने बनवाई है तथा इस कंम्पनी के प्रोजेक्ट भी तैयार हो गये है हैवेन वैली, हैरिटेज सिटी व अयोध्या मे भी कुछ प्रोजेक्ट तैयार हो गये है अब सवाल यह उठता है कि पुलिस शाइन सिटी पर कार्यवाही करने के बजाय उनको संरक्षण दे रही है राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मड्डल अध्यक्ष मों शकील ने कहा कि यदि शाइन सिटी के लैंड प्रोवाइडर व पूर्व ऐशोसियेटों पर कार्यवाई नही की गयी तो हम आंनदोलन को विवश होंगें यूनियन नें यह भी मांग की कि शाइन सिटी में शामिल ऐशोसियेट की संम्पत्तियों तथा शाइन सिटी के पास उपलब्ध जमीनो को तत्काल सीज कर दिया जाय ताकि भविष्य में इनको नीलाम कर पीडितों के पैसों की वापसी सुनिश्चित कराई जा सके। युवा मड्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव बबलू ने कहा कि 3000 मुकदमो मे आरोपी राशिद नसीम को लखनऊ पुलिस माफिया नही मानती ये शर्मनाक है मुख्तार अतीक जैसे पर कार्यवाई कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है वही राशिद नसीम पर पुलिस की चुप्पी पर सवाल उठता है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने आज पुलिस उपायुक्त के माध्यम से पुलिस कमिशनर को ज्ञापन सौपकर कार्वाई की मांग की और पत्रकारो से बातचीत में बताया कि यदि हमारी मांगो पर टार्यवाई नही हुई तो हम पुलिस मुख्यालय का घेराव करेंगे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!