अनियंत्रित होकर पलटी सफारी, आधा दर्जन घायल
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। शुक्रवार की दोपहर लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही सफारी गाड़ी में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी अनियन्त्रित सफारी हॉइवे के किनारे खड़े टेम्पो पर पलट गया जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉइवे पर स्थित सफदरगंज चैराहे पर उस वक्त हादसा हुआ जब गोरखपुर निवासी रामानन्द अपने परिजनों के साथ सफारी गाड़ी से गोरखपुर की ओर जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज ने सफारी को ओवरटेक करने लगी जिससे सफारी बस से टकरा गयीं और अनियन्त्रित होकर हॉइवे किनारे यात्रियों से भरे टेम्पो पर पलट गयी जिससे टेम्पो में सवार केसाना, सलोनी, नाजिया बानों, हसीना बानों, अलकमा बानों, अरसलान, अजरा, नजरूल हसन, मुमताज ताज आदि लोग चोटिल हो गये जिसमें केसाना व सलोनी को गंभीर चोट आईं है। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने सभी घायलों को एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वही सफारी में सवार रामनन्द, कविताराम, अनुष्काराम, आस्थाराम सभी लोग सुरक्षित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

