रुदौली क्षेत्र के हरिहरपुर बलैया गांव में चला नारियों के प्रति जागरूकता अभियान
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व रमेश कुमार की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रूदौली क्षेत्र के हरिहरपुर बलैया गांव में मिशन नारी शक्ति व नारी सम्मान के तहत प्रभारी निरीक्षक केके यादव की मौजूदगी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें नारियों के सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक के के यादव ने बताया कि अब नारियों से किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।साथ ही साथ मनचलों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए नारियों को किसी भी समस्या का समाधान हेतु सरकार द्वारा नारी सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 181 पर जानकारी देने को कहा।इस दौरान गांव की सभी नारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।

