भेलसर(अयोध्या)रूदौली सर्किल के तीनों थानों पर आयोजित समाधान दिवस में कुल 8 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई है।
थाना मवई पर एसडीएम विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 5 शिकायतें दर्ज की गई जिनमे 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।थानाध्यक्ष मवई आरके राना ने बताया कि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है।कोतवाली रूदौली में कोतवाल केके यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में मात्र एक शिकायत दर्ज की गई जो निस्तारण के लिए संयुक्त टीम को सौंपी गई है।कोतवाली रूदौली में कानूनगो राम केवल यादव,लेखपाल सुभाष मिश्रा व यशवंत प्रताप मौजूद रहे।वहीँ थाना पटरंगा में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 2 शिकायतें दर्ज की गई।शनिवार को अवकाश घोषित होने की वजह से शिकायतकर्ताओं की तादाद काम देखी गयी।
Related Posts

