महिला के साथ जबरन दुराचार का प्रयास

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर जबरन दुराचार करने के प्रयास का आरोप लगाया है।इस मामले में पीड़िता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के साथ ही स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की शाम को वह शौंच के लिए गई थी।तभी पहले से घात लगाए बैठे शराब के नशे में धुत गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे।आरोप है कि गुहार मचाने पर दोनों युवक गाली गलौज करते हुए भाग निकले।आरोपियों के चंगुल से बचकर घर अाई महिला ने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया।इसके बाद परिजनों ने सैदपुर पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर दी।सैदपुर चौकी प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है।महिला का विपक्षी से भूमि विवाद है।प्रथम दृष्टया आरोप बेबुनियाद लग रहा है।उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Don`t copy text!