शांति भंग की आशंका में दो का चालान

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडिरा में जमीनी विवाद में दो पक्षों में कहासुनी होने लगी।सूचना पाकर डायल 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर दो लोगों को थाने ले आये।
प्रभारी निरीक्षक मवई राम किशन राना ने बताया कि ग्राम कुंडिरा में राम बहादुर पुत्र सर्वजीत यादव तथा रमेश यादव पुत्र भगौती के बीच जमीन की कब्जेदारी को लेकर विवाद होने लगा।सूचना पाकर पीआरबी 0925 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के दो लोगों को पकड़ कर थाने ले आये।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक पक्ष के राम बहादुर तथा दूसरे पक्ष के रमेश को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।

Don`t copy text!