बहराइच 24 अक्टूबर। उ.प्र. अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सै. कुंवर इकबाल हैदर एवं सरदार परविन्दर सिंह ने जनपद भ्रमण के दौरान निरीक्षण भवन लो.नि.वि. बहराइच में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसका अल्पसंख्यक समुदाय के लोग लाभ प्राप्त कर सकते हंै।
मा. सदस्यों ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यको के लिए छात्रवृत्ति योजना, पूर्व दशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, मेडिकल/ इंजीनियरिंग की परीक्षा पूर्व कोचिंग योजना, अल्पसख्यंक समुदाय के निर्धन /निराश्रित अभिभावकों की पुत्री के विवाह हेतु अनुदान योजना, अरबी फारसी मदरसों को मान्यता एवं अनुदान सूची पर लिये जाने की योजना, अनुदानित मदरसों को पोषण अनुदान दिये जाने की योजना, प्रदेश के मान्यता प्राप्त मदरसों में मदरसा वोकेशनल ट्रेनिंग स्कीम (मदरसा मिनी आईटीआई), अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रो में बहुउद्देशीय हब की स्थापना, अन्त्येष्टि स्थल पर अवस्थापना सुविधाओं का विकास।
इसके अलावा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रो में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में छात्रावास एवं विद्यालय भवन निर्माण योजना, अरबी फारसी मदरसों के अध्यापकांे/अध्यापिकाओं के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार योजना, अरबी फारसी मदरसों के आधुनिकीकरण, मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल सुधार योजना, उ0प्र0 वक्फ विकास निगम की योजनाएं सहित अन्य योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र लोग लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मा. सदस्यों ने यह भी बताया कि जनपद में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से सम्बन्धित जो भी जायज समस्याएं हैं उसका निराकरण कराया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा सहित मंदीप सिंह वालिया, समाजसेवी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

