बांगरमऊ विधानसभा की जनता का एक ही नारा चोर सरकार भगाओ अब की बिटिया आरती वाजपेई को भारी मतों से जीताओ

शादाब अली की रिपोर्ट

जब से बनी भाजपा की सरकार तब से बना डाला अपराध व भू माफियाओं वह हिस्ट्रीशीटर का उत्तर प्रदेश

बांगरमऊ उन्नाव। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है अपराध थमने का नाम नही ले रहे है।उत्तर प्रदेश रेप प्रदेश बन गया है भाजपा प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर रही है ।कांग्रेस सरकार ही प्रदेश को विकास की राह पर ले जायेगी। आगामी विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस की यूपी में सरकार बनेगी।
उक्त विचार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चे की पूर्व वाइस चेयरमैन रजिया सुल्तान ने 162 बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव में विभिन्न गांवो के दौरे के दौरान व्यक्त किये। उन्होने कहा कि जिस प्रदेश का मुखिया का ही आपराधिक इतिहास रहा हो उस प्रदेश में अपराध कैसे रुक सकता है।भाजपा सरकार ने देश की जनता को धोखा देने का कार्य किया है।सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हुआ है। भाजपा को गांव गरीब किसान व पिछडो की कोई फिक्र नही है इन लोगो ने सिर्फ साम्प्रदायिकता फैलाकर, झूठ बोलकर जनता को छलने का कार्य किया है। गरीबो के पेट पर लात मारने वाली भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव मे जनता ही उखाड फेंकेगी। भाजपा सरकार ने प्रदेश मे कोई विकास कार्य नही किये है, उन्होने सिर्फ साम्प्रदायिकता फैलाने का कार्य किया है। 3 नवंबर 2020 को होने वाले बांगरमऊ उपचुनाव में श्रीमती आरती वाजपेई को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम सादीपुर ,भट्टाचार,फतेहपुर हमज़ा,फतेहपुर खालसा,सुरसेनी,मोहिउद्दीनपुर(आसत)मऊ आदि गांवो का तूफानी दौरा कर लोगो को कांग्रेस सरकार की नीतियो से अवगत कराया। इस मौके पर सरफ़राज़ कुरैशी,गुड़िया,सरोश,हसीब खान,अतीक,चाँदबाबू,मुन्नी, कमरुद्दीन ,पप्पू खान,अहमद रजा सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!