अन्याय के सामने जब समाज मौन होता है तो अधर्म होता है , ईश्वर ऐसे मौन लोगों को क्षमा नहीं करता – मौ0 सना अब्बास
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी । अन्याय के सामने जब समाज मौन होता है तो अधर्म होता है , ईश्वर ऐसे मौन लोगों को क्षमा नहीं करता । यह बात लखपेड़ा बाग स्थित मरहूम वारिस के आवास पर मौलाना सना अब्बास ने अय्याम ए अजा की आखरी शब के अवसर पर मजलिस को सम्बोधित करते हुए कही । अन्त में हजरत हसन अस्करी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके व कर्बला वालों के मसायब पेश किये जिसे सुनकर सभी रोने लगे मजलिस से पहले शायरों ने नजरानये अकीदत पेश किया । मजलिस का आरम्भ मौलाना हिलाल ने कुरआन की तिलावत से किया ।मकामी अन्जुमनों ने नौहाखानी व सीनाजनी की ।बानिये मजलिस ने सभी का शुक्रिया अदा किया । वहीं अली कालोनी स्थित मीर मासूम अली विला इफ्तेखार हुसैन के आवास में भी सुबह सात बजे मजलिस हुई जिसे मौ0 मो0 रजा जैद पुरी ने सम्बोधित किया ।शोअरा ने नजरानये अकीदत पेश किया।अलम व ताबूत की जियारत कराई गई।बानिये मजलिस ने सभी का शुक्रिया अदा किया ।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

