प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर में यूनीफार्म वितरित

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत बड़ेल में स्थित प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर में वार्ड के सभासद रविशंकर यादव ने स्कूली बच्चों को यूनीफार्म वितरित किया। इस मौके पर सभासद श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिये कई सराहनीय कार्य किये हैं। जिसमें निःशुल्क डेªस भी शामिल है। उन्होने यह भी कहा कि कोरोना महामारी के कारण जो प्राथमिक स्तर के विद्यालय प्रदेश सरकार ने बंद कराये हैं यह उनका सही निर्णय है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय के 75 बच्चों को स्कूली यूनीफार्म वितरित की गयी है। उन्होने यह भी बताया कि मानक के अनुसार ही यूनीफार्म बनावाई गयी है। इस मौके पर मुख्य रुप से शिक्षामित्र अनीता वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष ज्ञानवती, लक्ष्मी देवी, रमेश कुमार, रामसनेही, सुशीला देवी, चन्द्रावती, सीमा देवी, आरती देवी सहित स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!