उत्तर प्रदेश आज दिनांक 2 दिसंबर 2019 को उम्मीद संस्था एवं सहायतार्थ फाउंडेशन ने मिलकर डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ हुए रेप एवं उनकी निर्मम हत्या को लेकर गांधी प्रतिमा हज़रतगंज में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महिलाओ ने हाथो में डंडे लेकर किया एवं समाज को यह संदेश दिया कि महिला अब कमजोर नही है और उसके साथ किसी ने कोई भी बतमीजी की तो वह अब सहेगी नही बल्कि उसका जवाब डंड से देगी। प्रदर्शन में केंद्र सरकार से यह मांग भी रक्खी गयी कि जिन लोगो ने डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ यह घिनोना कार्य किया है उनको सरकार तत्काल मौत की सजा सुनाए ताकि समाज से एक संदेश जा सके और ऐसी घटनाएं होने से रोकी जा सके। प्रदर्शन में उम्मीद संस्था के संरक्षक अरविंदर सिंह कोहली, संस्थापक बलबीर सिंह मान, उप सचिव आराधना सिंह सिकरवार एवं सदस्या में डॉक्टर उमंग खन्ना, आशा सिंह, हेमा गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, प्रियंका गुप्ता, काशिफ इरफान, रमेश वर्मा, मीनाक्षी उपाध्याय, अरुण, अमित कुमार, रोहित सिंह, मंजू शर्मा, अजय शुक्ला, अम्बर, शादाब, मो0 कलीम, निखत खान, कविता निगम, एवं सहायतार्थ फाउंडेशन से गौरव गुप्ता , आदि लोग सम्मिलत रहे ।करण कुमार शर्मा जिला ब्यूरो लखनऊ।
Related Posts

