
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई मार्ग दुर्घटना में लखनऊ एजेन्सी से जनपद अम्बेडकरनगर ट्रैक्टर लेकर जा रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार की भोर सुबह 5 बजे ग्राम जहांगीराबाद थाना हरगांव जनपद सीतापुर निवासी रमेश कुमार अवस्थी पुत्र लल्लूराम अवस्थी लखनऊ ट्रेक्टर एजेंसी से अम्बेडकरनगर टैªक्टर लेकर जा रहा था ग्राम प्रतापगंज के पीछे से आ रही सिफ्ट डिजायर नम्बर यूपी 32 ए सी 1427 ने टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर से गिर गया जिसके सिर में गम्भीर चोट लग गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पँचनांमा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रेक्टर एव सिफ्ट डिजायर को कब्जे में ले लिया है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

