अवधेश बने उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।
मसौली बाराबंकी। शिक्षा क्षेत्र मसौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करपिया के प्रधानाध्यापक एव एसआरजी शिक्षक अवधेश कुमार पाण्डेय को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के आजीवन सदस्यता एव विद्यालय का चार्टर प्रमाण पत्र संस्था के जिला सचिव एव जिला मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी द्वारा दिया गया। उल्लेखनीय हो कि वर्ष 2013 में मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में 15 दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर अवधेश कुमार पाण्डेय जनपद के वरिष्ठ बेसिक कब मास्टर नियुक्त हुए थे और आजीवन सदस्यता के लिए किये गये आवेदन पर स्काउट गाइड के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ प्रभात कुमार आईएएस निर्देश पर स्काउटिंग के आजीवन सदस्य बनाया गया है। मंगलवार को जिला गाइड कैप्टन श्रीमती ऋतु अग्निहोत्री एव जिला मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी ने सदस्यता एव चार्टर प्रमाण पत्र देकर एसआरजी शिक्षक अवधेश कुमार पाण्डेय को सम्मानित किया।तथा उनके सकारात्मक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका सर्वेश कुमारी,गरिमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

