171 दिव्यांगजनों को वितरण किया गया सहायक उपकरण

बहराइच 28 अक्टूबर। लायन्स क्लब बहराइच अभिनव द्वारा लक्ष्मी रिसार्ट बलरामपुर रोड में निःशुल्क विशाल दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद अक्षयबर लाल गौंड़ द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शिविर में सांसद बहराइच, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी शम्भु कुमार व लायन्स के पदाधिकारियों द्वारा 171 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र, एमआर किट, वाकिंग स्टिक इत्यादि सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। सहायक उपकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (दिव्यांगजन) सीआरसी लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराये गये। शिविर में विशेष रूप से लायन्स क्लब की तरफ से चीफ कैबिनेट सेकेट्ररी लायन डा. अनीता गुप्ता उपस्थिति रही।
शिविर को सम्बोधित करते हुए सांसद बहराइच ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं विशेषकर दिव्यांगजनों को स्वावलम्बी बनाये जाने के उद्देश्य से रोजगार हेतु अनेकों योजनाएं संचालित है जिसका दिव्यांगजन लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा बैंको से दिव्यांगजन ऋण प्राप्त कर स्वरोजगार शुरू कर स्वावलम्बी बन सकते है। सदर विधायक श्रीमती जायसवाल ने भी लायन्स क्लब बहराइच अनुभव द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने भी अपने सम्बोधन में दिव्यांगजनों हेतु संचालित योजनाओं को सार्थक बनाने के लिए लायन्स क्लब बहराइच अभिनव द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए दिव्यांगजनों हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एंव कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के सुविधा को दृष्टि में रखते हुए शासकीय भवनो में रैम्प बनाया गया है ताकि दिव्यांगजनों को आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने सुझाव दिया कि दिव्यांगजनों को अन्य विभागीय योजनाओं का भी लाभ प्राप्त करना चाहिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए.के. गौतम, शिविर संयोजक संजय अवस्थी, गर्वनर कमल शेखर गुप्ता, अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सेकेट्ररी अजय चैरसिया, कोषाध्यक्ष राकेश मदेशिया व सदस्य मनोज चैरसिया, कमल गंगोला, सालिक जायसवाल, संतोष चैरसिया, पवन रस्तोगी, आशीष रंजन, मनोज साहू, अतुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!