सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बहराइच 29 अक्टूबर। बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उद्यमियों एवं व्यापारियों से सम्बन्धित समस्याओं पर विचार-विमर्श कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। कृष्ण मोहन फूड्स प्रा.लि. के मुख्य गेट के ऊपर से 33 के.वी. विद्युत लाइन के स्थानान्तरण/अण्डरग्राउण्ड हेतु शासन को एमएसडीपी योजना के तहत भेजे गये प्रस्ताव के सम्बन्ध में बताया गया कि राज्य स्तरीय समिति द्वारा प्रस्ताव अनुमोदित कर भारत सरकार को प्रे्रषित कर दिया गया है। इस सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि भेजे गये प्रस्ताव की प्रति उद्यमियों को भी उपलब्ध करा दी जाय।

विद्युत भार अवमुक्त हेतु विचाराधीन प्रकरणों के प्रगति की चर्चा के दौरान सीडीओ द्वारा अधि. अभि. विद्युत को निर्देश दिये गये कि लम्बित प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करायें। औद्योगिक विद्युत फीडर की स्थापना हेतु भूमि की उपलब्धता के सम्बंध में निर्णय लिया गया कि मंडी सचिव से भूमि की व्यवस्था के सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी से वार्ता कराया जाय। छोटे लाल कोल्ड स्टोरेज के सामने बंद नाले के सम्बंध में अधि. अभि. लो.नि.वि.प्रा.ख. को निर्देश दिये गये कि स्थलीय निरीक्षण करते हुए एनएचआई से सम्पर्क कर समस्या का समाधान करायें। साथ ही एनएचआई को समस्या के समाधान कराने के सम्बंध में पत्र भी भिजवाया जाय।

बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद ऋण योजना तथा खाद्यी ग्रामोद्योग द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं पर चर्चा के दौरान उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि बैंकों द्वारा ऋण आवेदन पत्रों के स्वीकृति के सापेक्ष वितरण की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इस सम्बंध में सीडीओ द्वारा लीड बैंक प्रबन्धक को निर्देश दिये गये कि स्वीकृत आवेदन पत्रों के सापेक्ष शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करायें। इसके अलावा निर्यात बन्धु व औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम से सम्बन्धित प्रकरणों पर भी चर्चा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में उद्यमियों द्वारा त्रिमुहानी घाट मार्ग पर बाईपास हाइवे पर स्पीड बे्रकर व रैम्प बनाये जाने की मांग, पुलिस लाइन रोड के इफ्को गोदाम के पास जलभराव की समस्या का निराकरण व नगर क्षेत्र में जाम की समस्या के समाधान के सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर एडीएम जयचन्द्र पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे, एआरटीओ अशोक कुमार, ग्रामोद्योग अधिकारी सुधीर दुबे, ईओ नगर पालिका पवन कुमार, वाणिज्यकर विद्युत व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, उद्यमी कुल भूषण अरोड़ा, ब्रजमोहन मातनहेलिया, अशोक कुमार मातनहेलिया, अमित कुमार मित्तल, मनीष कुमार मल्होत्रा सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।

Don`t copy text!