मारपीट मेें घायल अधेड़ महिला की मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्र के डेढ़िया गांव में बुधवार की बीती रात हुई मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लियें भेज दिया और मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई। प्राप्त जानकारी कर अनुसार ग्राम डेढ़िया में दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई की खून खराबे पर उतारू हो गया। सूत्रों के अनुसार आरोपी बिंद्रा प्रसाद शीतला प्रसाद अपने साथियों के साथ पीड़ित रामदीं कर घर पर धावा बोल दिया और जमकर उत्पात मचाते हुए मारपीट की इसी दौरान रानी देवी पत्नी रामदीन आयु करीब 55 वर्ष की मौत हो गई यह सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई वही क्षेत्र में सनसनी फैल गई जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों ने कोठी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है तो वही मृतका रानी के परिजनों का आरोप है कि शीतला प्रसाद बिंद्रा प्रसाद व अन्य ने उनके घर के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की है और परिवार के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिनका इलाज चल रहा है वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!