जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक ने किया सड़क का शिलान्यास

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

हैदरगढ़, बाराबंकी। गुरुवार को सुबेहा क्षेत्र के कमेला चैराहे से लोदीपुर तक 710 मीटर लंबी सड़क का जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर डामरीकृत सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। सड़क बनने की खुशी में मरूई ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह ने मिठाई बांटी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह डामरीकृत सड़क 28 लाख 80 हजार की लागत से बन रही है तथा 7 दिन के अंदर सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होने आगे बताया कि इस मार्ग का निर्माण हो जाने से सुप्रसिद्ध टीकाराम बाबा धाम, जोंधी, कमेला, महमदपुर सहित कई गांव के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा और टीकाराम धाम को जाने वाले नरौली मार्ग पर अधिक भीड़ व जाम से लोगों को निजात मिलेगी। इस मौके पर राजू सिंह, विनोद सिंह, बृजेश मिश्रा, अय्यूब कुरैशी, गुड़िया सिंह, पिंकू सिंह, मोहम्मद नदीम, रानू हासमी, असगर अली, मोहम्मद वसीम आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

Don`t copy text!