सतीश शर्मा ने किया धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। विधानसभा दरियाबाद से भाजपा विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को विपणन केंद्र मथुरानगर व साधन सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र का अचैक निरीक्षण किया विधायक सतीश शर्मा ने विपणन अधिकारी दरियाबाद राजेन्द्र चैधरी ए डी ओ कॉपरेटिव आशुतोष मिश्रा से किसानों का प्रतिदिन लगभग तीन सौ कुंतल धान की खरीदारी करने की बात कही है विधायक ने कांटा बढाने की बात जिले के अधिकारियों से की विधायक ने कहा की किसानों की खेत की जुताई बुवाई बीज आदि के लिये किसानों को पैसे की शख्त आवश्यकता है किसानों के धान की ज्यादा तौल होने से किसानों को भाजपा सरकार द्वारा दिये जा रहे समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा और क्षेत्र के किसान लाभान्वित होंगे विधायक ने कहा किसी प्रकार की ढील किसानों के हित को लेकर बर्दास्त नही की जाएगी सीमांत किसानों की तौल का दिन मंगलवार व शुक्रवार रखा गया है। मौके पर केंद्र प्रभारी वरुण मिश्रा गिरजा कांत शुक्ला प्रदीप द्विवेदी जितेंद्र यादव विकास जायसवाल फूल चंद्र राठौर विशाल लोधी राजेश दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

 

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!