भाजपा सरकार में किसानों का शोषण चरम पर: अनिल वर्मा किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू अनिश्चितकालीन धरने पर

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई बाराबंकी द्वारा गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी,गन्ना मूल्य का भुगतान, धान की खरीद में हो रही धांधली, कृषि बिलों का विरोध नहरो की सफाई आदि तमाम मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय आह्वान पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व में गन्ना संस्थान में सैकड़ों किसानों के साथ शुरू हुआ। दिन में वक्ताओं ने अपने विचार रखे साथ में यह निर्णय लिया गया की रात्रि में 21 सदस्यीय धरना जारी रहेगा। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में किसानों का शोषण चरम पर है। किसानों की दशा एवं दुर्दशा की जिम्मेदार वर्तमान की सरकारें हैं। नए कृषि कानूनो की वजह से आज किसान का धान कौड़ियों के भाव बिक रहा है। यही नही उन्होंने ये भी कहा कि गन्ना किसानों का करोड़ो रूपये चीनी मिलों पर बकाया है जो आजतक नहीं मिला,धान क्रय केंद्रों पर व्यपारियो का धान तौला जा रहा जबकि किसान को भगाया जा रहा है। धरने में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, अनुपम वर्मा, हौसला प्रसाद, कमलेश कुमार, जागेश्वर, रामानंद, हरीराम पाल, देवेंद्र मुन्ना लाल धीमान सहित अन्य शामिल है।

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

 

 

 

Don`t copy text!