आग से सारा सामान जलकर खाक

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। विकास खण्ड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के अंतर्गत मांगता का पुरवा मजरे खेमी पुर में आज दोपहर लगभग ढाई बजे भीषण आग लग गई।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मकान मालिक मांगता का पुरवा निवासी आजाद पुत्र दद्दू, नान्ह पुत्र दुल्ला, उदकाऊ पुत्र दुल्ला, पप्पू पुत्र कल्लू, चंद्रशेखर माता कमलेश पत्नी गुदक्का को दी। जो कि अपने खेतों में धान की कटाई कर रहे थे आग की सूचना पाते ही मकान मालिक आजाद आनन-फानन में खेतों से घर आए तो देखा कि उनके मकान में भीषण आग लगी हुई हैं।वहीं जब ग्रामीणों ने आग पर काबू नहीं पाया तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी।फायर ब्रिगेड की दो गाडियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक मांगता का पुरवा गांव में आग लगने से पांच घर जलकर पूरी तरह से राख हो गए है बताया जा रहा है कि पांचों घरों में ढाई लाख नकदी व जेवरात,खाने की सामग्री,कपड़े सहित पांच- पांच बकरियां व तीन सुवर जिन्दा जलकर राख हो गए है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!